Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Oct, 2017 04:28 PM
उत्तर प्रदेश में आगामी 25 अक्टूबर से नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने की सम्भावना के मद्देनजर लखनऊ महोत्सव का आयोजन 2 महीने टाल दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब लखनऊ ...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में आगामी 25 अक्टूबर से नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने की सम्भावना के मद्देनजर लखनऊ महोत्सव का आयोजन 2 महीने टाल दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब लखनऊ महोत्सव का आयोजन अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार लखनऊ महोत्सव की थीम‘लक्ष्मणपुरी’पर आधारित होगा। मान्यताओं के अनुसार लखनऊ को भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था, इसलिए इसे लक्ष्मणपुरी भी कहा जाता है। महोत्सव के आयोजन इसी थीम के इर्द-गिर्द रहेंगे।
नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना 25 अक्टूबर को जारी हो सकती है। चुनाव दिसम्बर के पहले सप्ताह तक जा सकते हैं। वर्ष 2015 में भी पंचायत चुनाव की वजह से लखनऊ महोत्सव का आयोजन 2016 के जनवरी-फरवरी में हुआ था। आमतौर पर लखनऊ महोत्सव नवम्बर-दिसम्बर के महीने में आयोजित होता है। 2016 की तरह अगले साल भी एक ही एक वर्ष में दो महोत्सव आयोजित हो जाएगे।