शपथ लेने के बाद लखनऊ की पहली महिला मेयर बोली, नगर निगमों को दिए जाए और अधिकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 03:43 PM

lucknow  s first woman mayor bid  given to municipal corporation and rights

तहजीब का शहर माना जाने वाला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा है कि नगर निगमों को और अधिकार दिया जाना चाहिए, जिससे जन समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके।

लखनऊ: तहजीब का शहर माना जाने वाला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा है कि नगर निगमों को और अधिकार दिया जाना चाहिए, जिससे जन समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके।

भाटिया ने कहा कि 74वें संविधान संसोधन के अनुसार नगर निगमों को और अधिकार दिया जाना चाहिए, जिससे जन समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके। लखनऊ शहर की साफ-सफाई उनकी प्राथमिकता होगी। तहजीब के शहर को सर्वोत्तम शहरों की श्रेणी में लाने के लिए काफी कार्य करना है। लखनऊ को एक सुन्दर तथा विकसित शहर बनाने में शहर के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने नगरवासियों तथा व्यापारियों से शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जनसंख्या का बहुत दबाव है। इसके अलावा शहर में लाखों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए जरूरी है कि कूड़ा-कचरा प्रबन्धन से लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए राजधानी को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय बनवाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!