Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 07:09 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में एक कैंसर पीड़ित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि 14 वर्षीय कैंसर पीड़िता गत शनिवार शाम को चिल्लावां बाजार गई थी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में एक कैंसर पीड़ित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि 14 वर्षीय कैंसर पीड़िता गत शनिवार शाम को चिल्लावां बाजार गई थी। इस बीच उसे पड़ोस के गांव रहीमाबाद निवासी शुभम अपने दोस्त सुमित के साथ मिला। दोनों घुमाने के बहाने उसे नटकुर गांव ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात 11 बजे उसे सड़क पर छोड़कर दोनों भाग गए।
पीड़िता सड़क पर अस्त व्यस्त हालत में किसी मददगार का इंतजार कर रही थी। वह भटकते-भटकते नहर पटरी के पास पहुंच गई और वहां पुलिस बूथ के बाहर पुलिस कर्मियों का इंतजार करने लगी। इस बीच राय खोड़ा निवासी वीरेन्द्र सिंह वहां से जा रहा था। किशोरी ने उसे मदद मांगी। वीरेन्द्र ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित और वीरेन्द्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक अन्य शुभम को भी कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।