Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 04:26 PM
ग्रेटर नोएडा में पिछले महीने लिफ्ट देने के बहाने सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी से लूटपाट की गई थी। जिसके आरोप में पुलिस ने एक युवती सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है...
नोएडाः ग्रेटर नोएडा में पिछले महीने लिफ्ट देने के बहाने सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी से लूटपाट की गई थी। जिसके आरोप में पुलिस ने एक युवती सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को बिसरख थाना क्षेत्र में कर्नल जीएस मित्रा की पत्नी को एक कार में 3 युवकों तथा एक युवती ने लिफ्ट दी थी। लिफ्ट के बहाने उन्होंने हथियार के बल पर उनसे लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौतम त्यागी, नीतू त्यागी, करण सिंह त्यागी और कुमारी सोनम के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से महिला से लूटे गए 2 लाख 8 हजार रुपए में से सवा लाख रुपए नकद, लूटी गई रकम से खरीदे गए 60 हजार रुपए के महंगे मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई कार, गहने और कपड़े आदि बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम दिया है।