Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 08:56 PM
अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली जिलाधिकारी बी. चंद्रकला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चंद्रकला ने लोगों से अपील की है कि दीपावली के मौके पर चाइनीज लाइट की जगह दीयों से अपने घरों को रोशन करें।
नोएडा: अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली जिलाधिकारी बी. चंद्रकला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चंद्रकला ने लोगों से अपील की है कि दीपावली के मौके पर चाइनीज लाइट की जगह दीयों से अपने घरों को रोशन करें। इस नेक काम के लिए चन्द्रकला को अन्य आईएएस अफसरों का साथ मिल रहा है। वह भी इस काम के लिए उनका साथ दे रहे हैं।
डीएम बी. चंद्रकला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते सभी को स्वदेशी सामान का उपयोग करना चाहिए, ताकि देश के व्यापारियों और कामगारों को फायदा हो सके। उन्होंने कहा, इस बार दीपावली पर मिट्टी को दीए जलाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपना घर दीयों से रोशन करें। आपको बता दें कुछ दिन पहले मानसी संस्था के माध्यम से डीएम कंपाउंड में दीयों का स्टॉल लगाया गया था। इसका उद्घाटन डीएम बी. च्रंद्रकला ने किया था। उस दिन भी उन्होंने स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की थी।
अपने आपको दीप बनाकर समाज को करें रोशन
गौतमबुद्धनगर के डीएम एनपी सिंह ने अपने अंदाज और शैैली में दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील की कि देश में जो परंपरागत रूप से दीपावली मनाने की जो अवधारणा रही है, उसे अपनाएं। उन्होंने खासकर देश के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि स्वयं को दीप बनाओ, जिससे उसका प्रकाश स्वयं और समाज को मिले। भौतिक, आत्मिक और मानसिक तीनों स्तरों पर अपनी ऊर्जा को प्रकाशवान करते हुए अपने आत्म को प्रज्ज्वलित कर, उसे दीप बनाएंं। उन्होंन अपील की कि लोग प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। इस मौके पर कई लोग जुआ खेलते हैं, पटाखे जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। कई लोग तो नशे में चूर होकर दूसरों को परेशान करने से भी बाज नहीं आते हैं। जो कि देश की परंपरागत अवधारणा से बिल्कुल विपरीत है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें