Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 06:08 PM
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक तेंदुआ गांव में घुस गया।
बांदा(जफर अहमद): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक तेंदुआ गांव में घुस गया। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। तेंदुए ने गांव में एक बकरी पर हमला कर दिया और जब ग्रामीण उसे बचाने के लिए आगे आए तो तेंदुए ने हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार मामला बबेरू कोतवाली के पवैया गांव का है। जहां पर खेत में चरवाहे अपनी बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान एक बकरी झाड़ियों की तरफ गई तो तेंदुए ने उसपर हमला बोेल दिया। वहीं पास से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बकरी को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुए उसे भी घायल कर दिया।
वहीं घटना का पता लगने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वन विभाग की टीम पर्याप्त साधन न होने के कारण तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही। ग्रामीणों ने भी लाठी-डंड़ों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। देर शाम तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम को सफलता मिल गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।