Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 12:43 PM
कुशीनगर में बीती शाम तेंदुए के हमले से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के....
कुशीनगरः कुशीनगर में बीती शाम तेंदुए के हमले से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए कोशिश की, लेकिन उसने एक वन कर्मचारी को हमला कर घायल कर दिया। लाख कोशिश के बावजूद तेंदुआ भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद गांव में दहशद के माहौल है।
दरअसल कुशीनगर के बसडीला पांडेय के चंवर में बीती शाम बाद कुछ किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अचानक तेंदुआ आ पहुंचा। खेतों में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोग शोर मचाते हुए भागने लगे। कुछ ही देर बाद बसडीला पांडये, फुर्सतपुर, डीही, रावतपार सहित 5 गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
तेंदूए के हमले से 2 व्यक्ति घायल
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जानकारी होने के 4 घंटे बाद देर शाम डीएफओ वेदप्रकाश जायसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तेंदुआ बसडीला पांडेय निवासी विवेक सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था।
वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए की घेराबंदी कर पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन झपट्टा मारकर तमकुहीराज के वनरक्षक राजकिशोर मिश्रा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दहशत में गांववासी
घायल वन रक्षक राजकिशोर मिश्र और युवक विवेक सिंह को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वन रक्षक राजकिशोर मिश्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत के माहौल है। लोग खेत जाने से डर रहे हैं।