खुद ही कानून की धज्जियां उड़ाने वाले कर रहे हैं कानून-व्यवस्था की बात: अखिलेश

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2017 01:12 PM

laws are supposed to tear apart himself to law and order  akhilesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ाईं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और...

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ाईं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की बात करने वाली बसपा मुखिया मायावती के एेसे बोल खुद में एक अजूबा हैं। अखिलेश ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी सरकार की विफलता के विपक्षियों के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) को देख लीजिए, उन्होंने कानून-व्यवस्था पर कितनी कृपा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (केशव मौर्या) भी एेसे ही हैं। वे खुद पर पर लगी धाराआें के बारे में लोगों को क्यों नहीं बताते। जिन्होंने खुद कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हों, वे ही कानून-व्यवस्था की बात कर रहे हैं।

पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती और प्रोन्नति सपा सरकार ने की
प्रदेश में गुंडाराज होने के बसपा और भाजपा के आरोपों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत भाजपा शासित तमाम राज्यों के आंकड़े भी सामने रखें। केन्द्र में भाजपा की सरकार है। उसने नीति आयोग बनने के बाद पुलिस आधुनिकीकरण के लिए फंड खत्म कर दिया। प्रदेश में पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती और प्रोन्नति किसी ने की है तो वह सपा ही है।

सपा आज भी नेताजी (मुलायम) की पार्टी
बसपा अध्यक्ष मायावती द्वारा प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बारे में अखिलेश ने कहा कि मैं तो मानता हूं कि ताजमहल अजूबा है। अगर पत्थर वाली सरकार की नेता (मायावती) भ्रष्टाचार के बारे में कहें तो वह भी अजूबा है। अपने पिता मुलायम सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के साथ विश्वासघात नहीं किया। सपा आज भी नेताजी (मुलायम) की पार्टी है। वह सर्वोपरि हैं। पिता पुत्र का सम्बन्ध बदल नहीं सकता। उन्होंने जो भी किया वह सपा को तथा उसकी विचारधारा को बचाने के लिए जरूरी था।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!