‘‘लेडी विद गन’’ के नाम से मशहूर इस महिला से मनचले खाते हैं खौफ, नहीं होती इलाके में छेड़खानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 02:11 PM

महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ भले ही कोई आवाज उठाने वाला न हो, लेकिन यूपी की शाहजहांपुर में एक एेसी महिला है, जिसने अपने इलाके की लड़कियों के खातिर हथियार उठा लिए हैं। यह महिला लेडी विद गन नाम से जानी जाती है। यह महिला शोहदों की छेड़छाड़ का...

शाहजहांपुरः महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ भले ही कोई आवाज उठाने वाला न हो, लेकिन यूपी की शाहजहांपुर में एक एेसी महिला है, जिसने अपने इलाके की लड़कियों के खातिर हथियार उठा लिए हैं। यह महिला लेडी विद गन नाम से जानी जाती है। यह महिला शोहदों की छेड़छाड़ का जवाब अपनी बन्दूक से देती है। यही कारण है दबंग महिला के नाम से कांप उठते हैं। वहीं लड़कियों के लिए ये महिला किसी आदर्श से कम नहीं है। 
PunjabKesari
लेडी विद गन के नाम से मशहूर
दरअसल इस महिला का नाम शहाना बेगम है। ये एक ऐसा नाम है जिसे सुनकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की हालत बिगड़ जाती है। शहाना ने ये हथियार सिर्फ महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए उठाया है। आलम ये है कि उसके गांव और आस पास के इलाकों में छेड़छाड़ की घटनाएं शायद ही कभी होती होगी। अगर शहाना को शिकायत मिल जाए तो वो अपनी बन्दूक की दम पर उसे सबक सिखाने की हिम्मत रखती है। कई बार ऐसे मौके आए जब मनचलों और शोहदों को शबाना ने सबक सिखाया है। उनका कहना है कि काननू तो अपना काम करेंगा ही लेकिन छेड़छाड़ करने वालों को सबसे पहले वो खुद सबक सिखाती हैं। यही वजह है कि शहाना को इलाके के लोग लेडी विद गन के नाम से पहचानते हैं। शहाना का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए उनकी बन्दूक से गोली भी निकल सकती है। 

मामलों को भी बखूबी निपटाती है शहाना
बताया जाता है कि इलाके की महिलाओं को अगर किसी भी किस्म की कोई दिक्कत होती है तो वो शहाना के सामने अपनी बात रखती है। शादीशुदा महिलाओं को अगर उनके पति परेशान करते है तो वो ऐसे मामलों को भी बखूबी निपटाती है। वो अपने गांव के आस-पास के भी गांवों में पैदल निकल कर महिलाओं और लड़कियों से उनकी परेशानी पूछती है। यही वजह है कि महिलाओं के लिए वो किसी ग्रेट लेडी का दर्जा रखती है। गांव महानन्दपुर की रहने वाली लेडी विद गन नाम की महिला को लोग सिर्फ इस इलाके में ही नहीं जानते बल्कि शहर में भी इनका खूब नाम है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए ये किसी राॅबिनहुड से कम नही है। लड़कियों का कहना है कि शहाना जैसी दबंग महिलाएं अगर देश में और हो तो मनचलों के होश ठिकाने लग जाएंगे।
PunjabKesari
शहाना की बन्दूक ही उसकी पहचान 
लोगों ने बताया कि शहाना की बन्दूक ही अब उनकी पहचान बन चुकी है। शहाना को न राजनीति की चाह है और नही वाहवाही की। उनकी जिन्दगी का सिर्फ एक ही मकसद है और वो है लड़कियों और महिलाओं की हिफाजत। यहीं वजह है उनके इलाके में लड़कियों बेखौफ होकर स्कूल आ और जा सकती है। वहीं मनचले भी लेडी विद गन के नाम से कांपते हैं। अगर शहाना जैसी महिलाएं समाज में आगे निकलकर सामने आ जाए तो शायद महिला अपराधों को कम किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!