बहन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया: मौर्य

Edited By ,Updated: 22 Jan, 2017 09:26 AM

keshav prasad maurya  bsp  sp  corruption

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बहन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया है और...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बहन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया है और इस व्यापार में जातियों का बेसवोट बताकर मजहब की सौदेबाजी कर रही हैं। बहन जी द्वारा मजहब आधारित अपील करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वे सर्वोच्च न्यायालय के ताजे निर्देश का भी उल्लंघन कर रही हैं।

चुनाव से डरी हुई हैं बहन जी
मौर्य ने कहा कि बहन जी चुनाव से डरी हुई हैं। वह संभावित पराजय से घबराई हुई हैं। सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश लूटा है। सपा सरकार में घोर अराजकताएं, अपराधों में वृद्धि, महिला उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ है। बसपा सरकार में भी अपराध तथा संस्थागत भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!