चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी करना जवान को पड़ा महंगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 03:23 PM

junk was expensive to seduce woman in moving train

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात को महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। हैरानी की बात तो ये रही कि छेड़खानी का आरोप सेना के जवान पर लगा ....

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात को महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। हैरानी की बात तो ये रही कि छेड़खानी का आरोप सेना के जवान पर लगा है। महिला की तहरीर पर टीटी ने सेना के जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जवान को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में गुवाहाटी की एक महिला सवार होकर नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के पटना से रवाना होते ही बर्थ संख्या 45 पर सवार गुड़गांव की महिला के साथ सेना के जवान मुकेश कुमार छेड़खानी करने लगा। बता दें कि मुकेश कुमार असोम के मरयानी स्थित सेना में जवान है।


तभी महिला के शोर मचाने पर टीटी मौके पर पहुंच गया। टीटी ने तत्काल मुगलसराय कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रूकते ही महिला की शिकायत पर सेना के जवान को हिरासत में ले लिया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित सेना के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!