Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 07:20 PM
भाजपा की एक सांसद ने जेएनयू के कुलपति की विश्वविद्यालय परिसर में टैंक लगाने की मांग का समर्थन किया और कहा कि....
लखनऊ: भाजपा की एक सांसद ने जेएनयू के कुलपति की विश्वविद्यालय परिसर में टैंक लगाने की मांग का समर्थन किया और कहा कि जेएनयू के छात्रों को भारत के गौरव और राष्ट्रवाद के संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जेएनयू के कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में टैंक लगाने की मांग की है और इसे विवाद का विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तब हमारे स्कूल में विमान का प्रतिरूप था जिसके चारों ओर बच्चे खेलते थे और प्रेरित होते थे। ऐसी पहल से राष्ट्रवाद की भावना बलवती होती है।
उन्होंने कहा कि परिसर में भारत विरोधी नारे लगाए गए और ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती है। लेखी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जेएनयू के कुलपति के विचारों को विवाद का विषय बनाया जा रहा है। जेएनयू करदाताओं के पैसे से संचालित होता है। ऐसे भारत विरोधी नारे लगाना सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों का अपमान है।