Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 11:55 AM
उत्तर प्रदेश की झांसी जीआरपी पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो ये चोर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाते है। इनके पास से कुछ ऐसी चीजें बरामद ...
झांसीः उत्तर प्रदेश की झांसी जीआरपी पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो ये चोर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाते है। इनके पास से कुछ ऐसी चीजें बरामद की हैं। जिनकी सहायता से ये वारदात को अंजाम देते हैं।
दरअसल जीआरपी झांसी के थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मानिकपुर स्टेशन से 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के मोबाईल, घड़ी के अलावा पेचकस, वायर कटर व चाकू बरामद किए हैं। जिनकी मदद से ये ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के काम को लंबे समय से अंजाम दे रहे थे।
वहीं झांसी जीआरपी के प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि शेख हासिम चित्रकूट का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 8 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं, दूसरा आरोपी पुनीत मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है। पुनीत पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।