Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 11:43 AM
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में लोकभवन का गेट गिरने से....
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में लोकभवन का गेट गिरने से उसके नीचे दबकर एक बालिका की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधान भवन के सामने नवनिर्मित मुख्यमंत्री सचिवालय लोकभवन के गेट पर वहां काम करने वाले लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर टिकई की 7 साल की बेटी किरन गेट पर झूल रही थी। इस दौरान अचानक गेट गिर गया और बालिका उसके नीचे दब गई।
बालिका की मां अनिता उसे लेकर सिविल अस्पताल गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीडित परिवार को डेढ़ लाख रुपए आर्थिक सहायता के रुप में दिए। इस सिलसिले मेें मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।