Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 07:34 PM
प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन सिंह चौहान ने बुधवार जिले में पहुंचकर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में फर्रुखाबाद भोजपुर विधानसभा के विधायक नागेन्द्र सिंह ने भी हिस्सा लिया...
फर्रुखाबादः प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन सिंह चौहान ने बुधवार जिले में पहुंचकर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में फर्रुखाबाद भोजपुर विधानसभा के विधायक नागेन्द्र सिंह ने भी हिस्सा लिया।
इस दौरान विधायक नागेन्द्र सिंह का अधिकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा। नागेन्द्र सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियाें पर आराेप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी एसडीओ रेबन्यु वसुलने के चक्कर में किसानों पर ऍफ़आईआर दर्ज करा देते हैं। इससे आज सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि एसडीओ पैसा वसुलते हैं और ऍफ़आईआर लाइन मैन के खिलाफ होती है।
विधायक के इन आरोपों से मंत्री चेतन सिंह चौहान सन्न रह गए। चौहान ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि आप लोग सुधर जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध पर साफ़-साफ कहा कि अपराधी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।