Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 12:23 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम हवाई मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो...
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम हवाई मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने कहा कि वह कई साल से ससुराल वालों से न्याय के लिए भटक रही है। उसे प्रशासन से अधिक बाबा पर विश्वास है। एक अन्य महिला फरियादी ने कहा कि उसे पहले पेंशन मिल रही थी, इस सरकार में बंद हो गई। वह बाबा से मिली और अपनी समस्या का समाधान करने को कहा। वहीं छेड़छाड़ से पीड़ित एक युवती ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके चलते बाबा ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस जनता दरबार में कई मुस्लिम लोग भी अपनी फरियाद लेकर आए थे।