ससुरालवालों ने गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट, 6 महिने पहले हुई थी शादी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 02:12 PM

दहेज के लोभी आए दिन समाज में बेटियों की बलि चढ़ा रहे हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए चाहे कितने भी कानून क्यों ना बना ले, लेकिन दहेज लोभी बाज नहीं आ रहे हैं।

सहारनपुरः दहेज के लोभी आए दिन समाज में बेटियों की बलि चढ़ा रहे हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए चाहे कितने भी कानून क्यों ना बना ले, लेकिन दहेज लोभी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। जहां दहेज़ लोभियों ने 6 महीने पहले दुल्हन बन कर आई विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला थाना बेहट इलाके का है। यहां मृतका के परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद से ही नाजरीन का पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे, जिसके बारे में महिला ने मायके वालों को भी बताया था, लेकिन दहेज लोभियों की हरकतें लगातार बढ़ती गईं। हद तो तब हो गई जब शनिवार दहेज लोभियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।

विवाहिता को दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित 
वहीं मृतका की मां ने बताया कि जब वह अपनी बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंची तो घर के अंदर बेटी का शव मिला। उनका आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते उसकी हत्या की गई। मां को देखकर ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। मृतका के परिजनों ने थाने में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में इइंसपेक्टर सुशील सैनी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में पति रिजवान, ससुर इसरार और सास तनकीला को नामजद करते हुए 498 ए, 304 बी और 3/4 देहज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!