Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 12:26 PM
कानपुर में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है...
कानपुरः कानपुर में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी और लूट की घटनाओं से आजिज जनता अब खुद ही चोरो को पकड़कर सबक सिखा रही है। दरअसल बीती रात 3 चोरों ने आइसक्रीम व्यापारी के घर धावा बोल कर लूटपाट की। चोरों को देख लेने पर वो भागने लगे, जिसमें से 2 को पब्लिक ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पीटने के बाद चोरों को पेड़ से रस्सी से बांध दिया। करीब 3 घण्टे बाद पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
बर्रा थाना के विश्व बैंक में रहने वाले सुशील द्धिवेदी आइसक्रीम कारोबारी है। बीती रात 3 चोर चोरी करने के इरादे से इनके घर में घुस गए। चोरी करते समय किचन में एक बर्तन गिर गया। जिसकी आवाज सुनकर सुशील की पत्नी ममता जाग गई और उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज से आसपास के लोग भी जमा हो गए।
वहीं अपने आप को घिरा देखकर तीनों चोर भागने लगे। पब्लिक ने दौड़कर 2 चोरों को पकड़ लिया, लेकिन एक चोर चोरी के सामान सहित फरार हो गया। ममता के मुताबिक जो चोर भाग निकला वह 2 लाख के जेवर और 30 हजार रुपये ले गया है। पकड़े गए चोर नदीम और मनोज की पब्लिक ने जमकर धुनाई कर दी। और पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया। करीब 3 घण्टे बाद पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-