मैं मुख्यमंत्री पद की होड़ में नहीं: सिन्हा

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2017 04:23 PM

i  m not in the race for chief ministership  sinha

:उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा पेश नहीं किए जाने के बीच रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि....

बलिया:उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा पेश नहीं किए जाने के बीच रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की होड़ में नहीं हैं। सिन्हा ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि मैं होड़ में नहीं हूं। रेल राज्य मंत्री सिन्हा के पास दूरसंचार विभाग भी है। वह पूर्वांचल के गाजीपुर से सांसद हैं। उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव बाद ही विधायक दल का नेता चुना

सपा को ‘काम बोलता है’ इस गाने को बदल देना चाहिए
सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में सर्वाधिक प्रचलित भ्रष्टाचार शब्द को सरकारी कार्यसंस्कृति से बाहर कर सबसे बड़ा काम किया है। भाजपा के धुर विरोधी भी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सके हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद बसपा मुख्यालय से ट्रक से फटे पोस्टर भेजे गए या काला धन। इसकी जांच होगी। इसके दोषी व्यक्ति को उचित जगह पहुंचाने का इंतजाम किया जाएगा। खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते हुए सिन्हा ने वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा कि ‘काम बोलता है’ इस गाने को बदल देना चाहिए और उसकी जगह गीत बनाना चाहिए, ‘भ्रष्टाचार, अपराध और कारनामे बोलते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!