Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 05:45 PM
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं सर्राफा व्यापारी ने मरने से पहले 2 मिनट 57 सेकण्ड की एक वीडियो बनाई है। जिसमें उसने अ...
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं सर्राफा व्यापारी ने मरने से पहले 2 मिनट 57 सेकण्ड की एक वीडियो बनाई है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार चंदन सिंह, विक्की, संजय सिंह, अमित सक्सेना और मिश्रा सहित अपनी पत्नी को बताया है। व्यापारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानिए पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक चेकरी थाना क्षेत्र के ओमपुरवा गांव निवासी सर्राफा व्यापारी अनूप सिंह ने बीती 6 मार्च की रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। 7 मार्च को उसका शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने आत्महत्या मामला समझ कर जांच करनी शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को इस बात की भी जानकारी हुई कि व्यापारी काफी परेशान रहता था। वहीं अनूप के परिजनों ने पत्नी हेमलता पर हत्या का आरोप भी लगाया और साथ ही पुलिस में उसके खिलाफ तहरीर भी दी।
पुलिस ने की गहनता से जांच
मामला गंभीर देखकर पुलिस इसकी गहनता से जांच करने लगी। वहीं जांच में पुलिस के हाथ अनूप का एक वीडियो लगा है। वीडियो में उसने 6 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
मरने से पहले बनाया वीडियो
अनूप के मुताबिक अमित सक्सेना ने उसे अपने घर बुलाया और उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं अमित ने अनूप को उसकी पत्नी से भी पिटवाया। दोनों ने उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया था। अनूप ने बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध चंदन सिंह से भी है। अनूप ने बताया कि उसकी पत्नी ने 2 महीने पहले उसे घर से भी निकाल दिया था। अनूप ने वीडियो में बताया कि इन पांचों लोगों ने मिलकर उसका घर बर्बाद कर दिया। अनूप ने अपने दोनों बेटियों को अपने मां-बाप को देने की बात भी कही है।