भगवाधारी सीएम ने यूपी के 100 प्राइमरी स्कूल काे भी करवाया भगवा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 01:01 PM

head of the yogi speaking by the side now 100 schools saffron

रंग हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण रहे हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में यह रंग नीला था जबकि समाजवादी रंग लाल और हरा था। और अब, हर तरफ भगवा है। यह रंग योगी ..

पीलीभीतः रंग हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण रहे हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में यह रंग नीला था जबकि समाजवादी रंग लाल और हरा था। और अब, हर तरफ भगवा है। यह रंग योगी को कितना पसंद है, यह इससे भी साफ होता है कि जिन कुर्सियों पर वह बैठते हैं, वह नारंगी रंग से ढंकी होती हैं। उनके कार्यालय में सोफा, कुर्सी, सभी पर यही रंग चढ़ा हुआ है।

इतना ही नहीं उन्होंने ने तो भगवा रंग की बसें तक चला दी। साथ ही एनेक्सी भवन को भी भगवा रंग चढ़ गया। ये सिलसिला यही नहीं रूक रहा बल्कि अब तो प्रशासन भी भगवा रंग को पसंद करने लगा है। इसी कड़ी में पीलीभीत के 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है।

दरअसल जिला पीलीभीत में 100 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों का भगवा से रंग दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब जिलाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में भगवा रंग देख डीएम हैरान रह गईं। उन्होंने तत्काल बदलवा कर सर्व शिक्षा अभियान से स्वीकृत रंग ही पुताई कराने का निर्देश दिया है।

100 से ज्यादा स्कूलों की अचानक भगवा हो जाना पूरे जिले में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत रंग ही पुताई कराने का आदेश दिया गया है। साथ ही आदेश दिया गया है कि अब किसी भी स्कूल का रंग नहीं बदला जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!