Edited By ,Updated: 21 Nov, 2015 04:32 PM
जनपद के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौडा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आज नाइट्रोजन गैस से भरा सिलेंडर फट गया जिससे 5 लागों की मौत...
हापुड़: जनपद के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौडा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आज नाइट्रोजन गैस से भरा सिलेंडर फट गया जिससे 5 लागों की मौत होने की खबर है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस घटना में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी, एसडीएम शमशाद हुसैन, सीआे विशाल यादव व थाना देहात प्रभारी विनोद पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद अधिकारी अस्पताल गए और घायलों के स्वास्थय के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली । एसडीएम शमसाद हुसैन ने कहा कि सिलेंडर फटने की घटना में मरने वालों के परिवार को 2-2 लाख व घायलों के परिजनों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।