खुशी की बात है कि मुस्लिम महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए उठाई आवाज: साक्षी महराज

Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 01:57 PM

happily muslim women raised voice for their rights sakshi maharaj

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महराज ने कहा है कि....

मथुरा: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महराज ने कहा है कि यह खुशी की बात है कि मुस्लिम महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए तीन तलाक के विरूद्ध आवाज उठाई है। साक्षी ने पत्रकारों से कहा कि कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा को वोट दिया था। अब भाजपा की जिम्मेदारी मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने की है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश में मोदी का जादू चल रहा है। आज अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा रंग दिखाई दे रहा है। किसी समय की कहावत ‘जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा‘ सिद्ध हो रहा है। मुसलमान धर्माचार्य भी आज गौ हत्या और 370 पर भाजपा का समर्थन करने लगे हैं।  उन्होंने कहा कि गोरखपुर पीठ का पूर्वांचल से पुराना सम्बन्ध रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छे व्यक्ति है। उन्हें किसी से लेना देना नही है। वह सही काम करेंगे ताकि जनता की भलाई हो और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में साक्षी ने कहा कि एन्टी रोमियो दल का विरोध करने वालों को कश्मीर की पत्थरबाजी, केरल और बंगाल में हिंदू उत्पीड़न दिखाई नहीं पड़ता। उनका कहना था कि पाक नापाक है और वह सुधरेगा नहीं। भारत ने पूर्व नेवी अधिकारी कुलभूषण को लेकर पाकिस्तान को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को इसके आगे झुकना ही पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!