Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 01:58 PM
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
सीतापुर(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार एक नवविवाहिता सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि बिसवा थानाक्षेत्र के रामपुरकलां में यह हादसा हुआ। नवविवाहिता नसीम बानो (22) की शादी 2 दिन पहले ही हुई थी। वह भाई खलील (20) और भतीजी मुस्कान (11) तथा 2 अन्य लोगों के साथ मायके लौट रही थी तभी यह भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद सबको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने नसीम, खलील और मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।