Edited By ,Updated: 01 Apr, 2017 03:03 PM
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद जिले के सिविल लाइंस इलाके में पेट्रोल पंप पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली।
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद जिले के सिविल लाइंस इलाके में पेट्रोल पंप पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली। जहां पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल भराने आए लोगों ने पंप कर्मचारियों से जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार मारपीट महज़ गाड़ी को लाइन में लगाने के लिए कहने को लेकर हुई थी। इस मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल कर्मचारी घायल को लेकर थाने पर पहुंचे और मामला दर्ज कराया। कर्मचारी अब अपने साथ न्याय की मांग कर रहे हैं।