धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का 350वें प्रकाश पर्व

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 07:16 PM

gobind singh celebrated 350th prakash pas

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर महोबा शहर में धूमधाम से मनाया गया। शहर की प्रमुख सड़कों में नगर कीर्तन निकाला गया तो वहीं गुरुद्वारे में संगतों ने शब्द कीर्तन की धुन छेड़ी। इ..

महोबाः गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर महोबा शहर में धूमधाम से मनाया गया। शहर की प्रमुख सड़कों में नगर कीर्तन निकाला गया तो वहीं गुरुद्वारे में संगतों ने शब्द कीर्तन की धुन छेड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में सजदा कर गुरु को याद किया। 

महोबा में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हमीरपुर, बांदा एवं मध्यप्रदेश के छत्तरपुर एवं पंजाब से भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग आयोजित प्रकाश उत्सव में शामिल हुए। उत्सव में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गुरुद्वारे में संगतों ने शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया। 

इस मौके पर ग्रंथियों ने गुरुग्रंथ साहब का अंखड पाठ भी किया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे नंगे पैर सड़क में चल पंच प्यारे के आगे महिलाएं झाड़ू लगा रही थी तो लोग जगह जगह जलपान ओर मिष्ठान से शोभायात्रा का स्वागत कर रहे थे। 

महोबा में प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया। रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर गुरु गोविंद सिंह के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और समाज की एकजुटता की अपील की। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!