पद्म विभूषण 'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 10:41 AM

girija devi dies of queen of thumri

संगीत जगत मे एक बहुत बड़ी छवि और प्रसिद्ध ''ठुमरी की रानी'' गिरिजा देवी का बीती रात कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गिरिजा देवी ने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। काशी में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन...

वाराणसीः संगीत जगत मे एक बहुत बड़ी छवि और प्रसिद्ध 'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी का बीती रात कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि गिरिजा देवी का अंतिम संस्कार काशी में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।
               PunjabKesari
ठुमरी गायन को लोकप्रिय बनाने में अतुल्य योगदान
गिरिजा देवी का जन्म 8 मई 1929 को बनारस में हुआ था। उन्होंने 88 साल में आखिरी सांस ली। उनका शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत और ठुमरी गायन को लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान था। 1949 में 20 साल की उम्र में पहली बार अपनी कला का प्रदर्शन किया था, लेकिन पारिवारिक दबाव की वजह से पीछे हटना पड़ा। हालांक‍ि, बिहार में 1951 में अपनी गायन कला से फिर से जनता के सामने आई। उसके बाद बनारस घराने की पहचान बन गईं।
               PunjabKesari
पुरस्कार और सम्मान
गिरिजा देवी को अब तक कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके अतुल्यनीय योगदान के लिए उन्हें 1972 में पद्म श्री, 1989 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें 1977 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2010 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप, 2012 में महा संगीत सम्मान पुरस्कार दिया गया था। गिरिजा देवी को 2012 में गीमा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
               PunjabKesari
2017 में अंतिम बार आई थी घर
अंतिम बार गिरजा देवी अपने घर 24 अप्रैल 2017 को आई थी। तब वह सुर गंगा के नाम से आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में पहुंची थी। उनके साथ स्वर कोकिला पद्म विभूषण आशा भोंसले भी थी। काशी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी 2 गायिकाएं एक ही मंच पर थी। आशा भोंसले ने गिरजा देवी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया था और उनके सामने वो गाने की हिम्मत तक नहीं कर पा रही थी। आशा जी ने कहा था की आर.डी.बर्मन जी भी उन्हें गिरजा देवी के गाने सुनने की बात किया करते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!