Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 11:15 AM
बुलंदशहर जिले के छतारी इलाके में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का संगीन मामला सामने आया है....
बुलन्दशहरः बुलंदशहर जिले के छतारी इलाके में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का संगीन मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक 2 युवकों ने उसे अलीगढ़ से अगवा करने के बाद उसके साथ रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिड़ित विवाहिता को मैडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।
दरअसल अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि बीती रात को वह जंगल से शौच करके लौट रही थी। तभी रास्तें में पीछे से बाइक पर सवार 2 युवकों ने उसे नशीला रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। दोनों युवक बाइक उसे अगवा कर बुलन्दशहर के छतारी ले आए। दोनों युवकों ने एक पेट्रोल पम्प के पीछे खेतों में तमंचे के बल पर बारी बारी से गैंगरेप किया।
आरोप है कि मामले की रिर्पोट दर्ज कराने पर आरोपियों ने विवाहिता के बच्चों की हत्या करने की धमकी दी थी। मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पीडिता ने थाने पहुंचकर जवां निवासी दोनों युवकों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करवाई। छतारी थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।