गैंगरेप पीड़िता को न्याय न मिलने पर मजबूर परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी घूम रहे खुलेआम

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2017 03:06 PM

gangrape victim not forced get justice family members protested

योगी राज में भी यूपी पुलिस का खेल थमने का नाम नही ले रहा है। गैंगरेप जैसे संगीन वारदातो में पीडित पक्ष कोे न्याय पाने के लिए जिले के

बुलंदशहरः योगी राज में भी यूपी पुलिस का खेल थमने का नाम नही ले रहा है। गैंगरेप जैसे संगीन वारदातो में पीडित पक्ष कोे न्याय पाने के लिए जिले के सबसे बडे मुखिया जिलाधिकारी आवास पर रोना बिलखना पड रहा है। आरोपी पक्ष की हिमाकत देखिये, नामजद होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे है और हथियारबंध लोगों के साथ पीडित पक्ष को न्याय की गुहार लगाने तक में परेशानी खडी कर रहे है। डीएम आवास से दो आरोपियो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सारे मामले मे पुलिस पर नामजद आरोपियो को बचाने के आरोप लग रहे है और प्रशासन जांच की बात कर रहा है।

जानिए क्या है मामला 
बुलंदशहर के शिकारपुर में 21 अप्रैल को स्कूल जा रही नाबालिग लड़की का अपहरण कार से कर गेंगरेप होता है। नामजद 4 युवको के खिलाफ रिपोर्ट होती है, लेकिन रिपोर्ट लिखने के दौरान ही पुलिस घटना को संदिग्ध बताने लगती है। रिपोर्ट के बाद क़ानून के तहत 161, 164 मेडिकल की प्रक्रिया पूरी करी जाती है लेकिन पुलिस प्रिंट मीडिया में ब्यान दे देती है की मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

जिलाधिकारी ने दिया न्याय का आश्वासन
पीड़ित पक्ष का थाना पुलिस पर आरोप है कि आरोपी से मिली भगत कर रही है पुलिस। पीड़ित पक्ष को न्याय की गुहार लगाने आज जिलाधिकारी निवास पर आना पड़ा। जिलाधिकारी निवास पर पीड़ित पक्ष की महिला रोकर बिलखकर न्याय मांगती देखी गयी और कैमरे में कैद हुई। जिलाधिकारी ने पीड़िता से वार्ता की और न्याय का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!