Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 11:41 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर में गंगा नदी के छपरा घाट पर नहाने गए 4 युवक नदी में डूब गए।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर में गंगा नदी के छपरा घाट पर नहाने गए 4 युवक नदी में डूब गए। इनमें से 2 युवकों को तो गोताखोरों ने बचा लिया जबकि 2 अन्य की डूब कर मौत हो गई।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शारदा नगर निवासी युवक सतीश मिश्र (22) और सत्यम तिवारी (17) अपने 2 अन्य दोस्तों अभिषेक तथा सौरभ के साथ गंगा नदी के किनारे शाम घूमने गए थे। वहां छपरा घाट पर अभिषेक और सौरभ गंगा नदी में नहाने उतरे। नहाते समय ये दोनों गंगा नदी के बीच में चले गए और गहराई में डूबने लगे। इस पर सतीश और सत्यम उन्हें बचाने उतरे लेकिन ये दोनों भी डूबने लगे।
गोताखोरों ने की बचाने की कोशिश
4 युवकों को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो घाट के किनारे मौजूद गोताखोर इन चारों को बचाने के लिए नदी में उतरे। कठिन परिश्रम के बाद देर शाम तक अभिषेक और सौरभ को तो गोताखोरों ने जीवित बचा लिया लेकिन सतीश और सत्यम को जब निकाल कर अस्पताल ले गए तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें