Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 06:12 PM
कैराना में पुलिस ने जाली नोटों का रैकेट चलाने वाले एक गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी...
मुजफ्फरनगरः कैराना में पुलिस ने जाली नोटों का रैकेट चलाने वाले एक गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक शामली जिले के कैराना में पुलिस की एक टीम ने एक कार को रोका और करीब 4 लाख रुपए के जाली नोटों को जब्त कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों गौरव सिंह और सागर धीमान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से स्कैनर और प्रिंटर को भी जब्त किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे जाली नोटों से हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में डीलरों से ड्रग्स खरीदता था।