कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा की फतह का सपना हो रहा पूरा : अमित शाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 07:06 PM

full amit shah dreaming of bjp s victory from kashmir to kanyakumari

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कई मंत्रियों का फिरोजाबाद में आगमन हुआ। इस दौरान अमित शाह ..

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कई मंत्रियों का फिरोजाबाद में आगमन हुआ। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि भाजपा का कश्मीर से कन्याकुमारी फतह तक का सपना पूरा हो रहा है।

पीडी जैन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गुरुवार को संसद में मुस्लिम महिलाओं के हित में हमारी सरकार ने जो क्रांतिकारी कदम उठाया है, फिरोजाबाद में उसके उल्लेख की जरूरत है। हमने आजाद भारत में तीन तलाक को कानूनी तौर पर गैरकानूनी बनाने के साथ आपराधिक धारा के साथ जोड़ा है। कल का दिन ऐतिहासिक दिन के रूप में याद रखा जाएगा। 

अमित शाह की योगी ने की जमकर तारीफ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अमित शाह की जमकर तारीफ की। योगी ने कहा कि दुनिया शोध करना चाहती है कि अमित शाह के पास क्या मंत्र है जो भाजपा का विजयरथ लगातार जारी है। भाजपा 19 राज्यों में जीत दर्ज कर चुकी है। फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस उद्योग को उनकी सरकार गति देगी। पहले की सरकारों ने इसकी उपेक्षा की थी। परंपरागत उद्योग को बचाने के लिए ही लखनऊ में 1 डिस्ट्रिक्ट-1 प्रोडक्ट के तहत पहचान देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की बदहाली को अब खुशहाली में बदलना है।

लोगों को घरों में किया गया कैद
योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह के फ़िरोज़ाबाद आगमन से पूर्व आस पास के घरों के लोगों को घर में क़ैद कर दिया गया। लोग बाहर जाने को परेशान हो गए। जब तक योगी शाह शहर में रहे लोग घर के अंदर कैद रहे। घरों के बाहर से कुण्डी लगी रही।

बता दें कि वे फिरोजाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन के पिता की पहली पुण्यतिथि पर हॉस्पिटल के शिलान्यास के सेवा उत्सव में बोल रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!