UP में गुंडागर्दी खत्म, विकास का माहौल तैयार : योगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 05:33 PM

fugitive in up ready for development yogi

उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी खत्म कर विकास का माहौल तैयार कर दिया है।  ..

मुरादाबाद /सहारनपुरः  उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी खत्म कर विकास का माहौल तैयार कर दिया है।  योगी ने आज मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश में विकास का माहौल बना है। उद्यमी यहां आकर निवेश में रूचि दिखा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारें अराजक थीं। उन सरकारों ने जनहित में कुछ काम नहीं किया। भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले अवैध बूचड$खानों को बंद किया गया। लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलें, इसका इंतजाम किया। नगर निकाय नारकीय हो गए थे। उन्हें आबाद करने का काम शुरू किया जा रहा है। सरकार निकायों को बजट देना चाहती है। इसका उपयोग करने वाला बोर्ड चाहिए। विभाजित करने की राजनीति से विकास नहीं होता। उनकी सरकार ने आठ माह के कार्यकाल में ही प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म कर विकास का माहौल तैयार कर दिया है।  

सहारनपुर पीतलनगरी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुये उन्होने कहा कि पिछली सरकारों ने गुडों तथा अपराधियो को संरक्षण दिया। भाजपा सरकार ने ऐसे तत्वो पर सती से रोक लगाकर औद्योगिक निवेश का माहौल बनाया। निवेश नहीं होने से पीतलनगरी का कारोबार चरमरा गया था। स्थिति अब बदल गयी है। बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आगे आई हैं। सरकार ने प्रदेश से जातिवाद की राजनीति खत्म करके युवाओं को रोजगार एवं अवसर उपलध कराने का संकल्प लिया। सरकार उस पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुशासन और विकास के लिए नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने भूमाफियाओं, खनन माफियाओं, गोश्त माफियाओं और वन माफियाओं की कमर तोड़ दी है। उनकी सम्पत्तियां जब्त की जा रही है। अब वे कानून व्यवस्था को चुनौती देने की योजनाएं बना रहे हैं, लेकिन राज्य की पुलिस उन्हें उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। पुलिस और प्रशासन की मंशा को भांपकर माफिया अपनी जान बचाने को बिलों में छिप गए हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश के बन्द उद्योगों को चलाने की संभावनाओ पर सरकार काम कर रही है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। पिछली सरकार में सैफई, इटावा समेत कुछ जिलों को बिजली मिलती थी। भाजपा सरकार ने इस वीआइपी कल्चर खत्म करके समय कर सभी जिलों को बिजली उपलब्ध कराया है। प्रदेश सरकार ने नगरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार-विकास का लक्ष्य बनाया है। पूरे प्रदेश में सबको बिना भेदभाव के विकास मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 8 महीने के कार्यकाल में सरकार प्रदेश के 20 लाख ऐसे परिवारों को आजादी के बाद पहली बार विद्युत कनेक्शन देने जा रही है। सरकार ने थोड़े से समय में गरीब परिवारों को 11 लाख आवास दिए हैं। वर्ष 2022 तक 24 लाख गरीब परिवारों को छत मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बाद चार लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा की गई भर्तियों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यारो (सीबीआई) कराई जाएगी। योगी ने कहा कि आठ महीने में 86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया। मुरादाबाद के 52 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चंदोसी में बंद वीनस मिल को फिर से शुरू कराया जायेगा। प्रदेश में व्यापक पैमाने पर निवेश करने के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़को को अतिक्रमण मुक्त कराकर चौड़ा किया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कराया जाएगा। फेरी नीति लागू कर फुटपाथ को मुक्त कराया जायेगा। कुटीर उद्योगों को पुनर्जीवित कराने के लिए नीति अमल में लाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!