Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 07:30 PM
ताजनगरी आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपीगणों ने जमकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। खैर पुलिस जल्द ही आरोपीगणों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला...
आगराः ताजनगरी आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपीगणों ने जमकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस जल्द ही आरोपीगणों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनाना जाट गांव का है। जहां की रहने वाली कक्षा 7 की छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के 2 सगे भाई सोनू-मोनू ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया। पीड़िता छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन खींच कर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।
छात्रा ने यह पूरी घटना अपने प्रधानाचार्य और परिवार को बताई। आक्रोशित लोगों ने जब आरोपीगणों से बात करने की कोशिश की तो आरोपीगणों ने घर की छतों से जमकर फायरिंग की। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
पीड़ित छात्रा अपने परिवार और प्रधानाचार्य के साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात है। आरोपीगण फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल जल्द ही पुलिस आरोपीगणों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।