पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साया पति, पहले बेटी का घोंटा गला और फिर...

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 03:51 PM

मैनपुरी में पति-पत्नी का झगड़ा बच्चों पर भारी पड़ गया। दरअसल पत्नी से नाराज पति ने पहले अपनी बड़ी बेटी का गला घोंट दिया।

मैनपुरीः मैनपुरी में पति-पत्नी का झगड़ा बच्चों पर भारी पड़ गया। दरअसल पत्नी से नाराज पति ने पहले अपनी बड़ी बेटी का गला घोंट दिया। फिर उसने अपने 2 अन्य बच्चों पर भी हमला कर दिया, लेकिन वह इस हमले में दोनों बच गए। जिसके बाद वह खुद फंदे से झूल गया।

पुलिस के मुताबिक घिघोर गांव के रहने वाले शेर सिंह का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी मायके में रहती थी। शेर सिंह के 3 बच्चे उसके पास ही रहते थे। शेर सिंह ने कई बार पत्नी को बच्चे मायके ले जाने को कहा, लेकिन वह नहीं लेकर गई।

पुलिस ने बताया कि रविवार को शेर सिंह का पत्नी से झगड़ा हो गया। जिससे गुस्साए शेर सिंह ने अपनी बेटी मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं उसने दूसरी बेटी अन्नू और बेटे विवेक पर भी हमला कर दिया। दोनों किसी तरह वहां से भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

वहीं दूसरी तरफ शेर सिंह फंदे पर झूल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही पुलिस ने बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!