Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 01:00 PM
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह एक भयानक हादसा हो गया।
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व 3 गंभीर रुप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर मलावन क्षेत्र में बदन सिंह डिग्री कॉलेज के पास कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में हुए घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। मैजिक सवार सभी लोग मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके के मौजीपुर हवेलिया गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।