Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 10:42 AM
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के तितरो क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के तितरो क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने 10 बजे तितरो इलाके में पुलिस ने स्कूटी सवार 2 बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिससे एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। इस दौरान बदमाश की गोली से कांस्टेबल विनित तोमार भी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के पास एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश का नाम एहसान है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ सहारनपुर, बागपत और पडोसी राज्य हरियाणा में भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम है। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।