Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 12:50 PM
उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नानौता में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं बदमाश का एक साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नानौता में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं बदमाश का एक साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
सहारनपुर के एस एस पी बबलू कुमार ने बताया कि बीती रात थाना नानौता के अन्तर्गत चीनी मिल पर जांच के दौरान 2 बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई और वहां से भाग निकले, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस और बदमाशों की ओर से हुई गोलीबारी में एक बदमाश मामूर और सिपाही कुलदीप गोली लगने से घायल हो गए।
कुमार ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूर का एक साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की है।