परिवहन निगम में 22 दिन से कम ड्यूटी करने वाले संविदा कर्मचारियों की होगी छुट्टी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 11:47 AM

employees leaving duty less than 22 days

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 22 दिन से कम ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों की सेवाएं समाप्त होंगी। इसी क्रम में मेरठ में 20 परिचालकों की संविदाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही एक दर्जन संविदा कर्मचारियों को ‘कारण बताओ’नोटिस जारी कर दिए गए हैं...

मेरठः उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 22 दिन से कम ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों की सेवाएं समाप्त होंगी। इसी क्रम में मेरठ में 20 परिचालकों की संविदाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही एक दर्जन संविदा कर्मचारियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

जिले के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि परिवहन निगम के संविदा कर्मचारी आए दिन बिना बताए अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित हो जाते हैं। जिसके चलते परिवहन निगम की संचालन व्यवस्था बाधित होती है। संचालन व्यवस्था बाधित होने से निगम को आर्थिक हानि तो होती ही है, साथ ही यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए संविदा चालकों और परिचालकों के लिए कम से कम 22 दिन की ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई है। इसका पालन न करने वाले चालकों और परिचालकों को निगम से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

शुक्ला के अनुसार ताजा कार्रवाई में 20 संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, जबकि अपनी ड्यूटी से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे एक दर्जन संविदा कर्मचारियों को ड्यूटी पर हाजिर होने के लिए उनके घरों पर नोटिस भेजे गए हैं। यदि तय अवधि में संविदा परिचालक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!