Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 11:07 AM
उत्तर प्रदेश के बांदा तहसील परिसर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने राजस्वकर्मी को....
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा तहसील परिसर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने राजस्वकर्मी को 1500 रूपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार नगर के जरैली कोठी निवासी मजार खान ने शिकायत की थी कि हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के लिए उससे राजस्वकर्मी प्रमोद द्विवेदी ने 3000 रूपए घूस की मांग की थी। मजर खान ने इसकी शिकायत तहसीलदार से लेकर कई अधिकारियों से की लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने हारकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की झांसी में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के पुलिस उपाधीक्षक रफी अहमद सिद्दीकी, इंस्पेक्टर आरके सिंह की 5 सदस्यीय टीम ने 1500 रुपए ले कर मजार खान को प्रमोद द्विवेदी के पास भेजा। मजार ने जैसे ही प्रमोद के हाथ में रूपया थमाया वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम प्रमोद द्विवेदी के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।