Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 12:55 PM
संगम नगरी इलाहाबाद में पहली बार एलीट मिसेज इंडिया-2018 का ऑडिशन हुआ, जिसमें 50 से भी ज्यादा शादीशुदा महिलाओं ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में आई महिलाओं ने अपना हुनर दिखाया। पहली बार हुए इस ऑडिशन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
इलाहाबादः संगम नगरी इलाहाबाद में पहली बार एलीट मिसेज इंडिया-2018 का ऑडिशन हुआ, जिसमें 50 से भी ज्यादा शादीशुदा महिलाओं ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में आई महिलाओं ने अपना हुनर दिखाया। पहली बार हुए इस ऑडिशन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक ऑडिशन 3 चरणों में लिया गया। पहला चरण परिचय और रैंप वॉक था। दूसरा चरण सवाल-जवाब और तीसरा चरण हुनर दिखाने का था। शादीशुदा महिलाओं ने बाखूबी रैंप वॉक किया और जजों के सवालों का जवाब दिया। महिलाओं ने अपने हुनर को भी जजों के सामने रखा। रैंप पर महिलाओं ने अपने जलवे बिखेरे और आखिर में डांस भी किया। इस मौके पर मिस यूनिवर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नरेश मदान और कंपनी की सलाहकार समिति की सदस्य कलश चोपड़ा भी मौजूद रही।
आयोजक कलश चोपड़ा ने बताया कि ऑडिशन के परिणाम 3 दिन के बाद आने हैं और जो भी जीतेगा उसे मई महीने में जयपुर में होने वाले एलीट मिसेज इंडिया-2018 के अंत में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हुए ऐसे ऑडिशन से अच्छा जवाब मिला है। जिसके चलते आगे भी एेसे ऑडिशन इलाहाबाद में होंगे।