Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 12:10 PM
यूपी गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में भाजपा हार गई है। योगी ने इस चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए 1 से 10 मार्च तक 5 जनसभाएं कीं। इस प्रचार में 10 मंत्री, 7 विधायक और 4 सांसदों ने भी हिस्सा लिया। इतना ही नहीं उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने इस प्रचार...
लखनऊः यूपी गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में भाजपा हार गई है। योगी ने इस चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए 1 से 10 मार्च तक 5 जनसभाएं कीं। इस प्रचार में 10 मंत्री, 7 विधायक और 4 सांसदों ने भी हिस्सा लिया। इतना ही नहीं उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने इस प्रचार के दौरान इलाहाबाद में डेरा डाल रखा था। इस सबके बावजूद भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भाजपा नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे है। इसी कड़ी में भाजपा के निषाद नेता राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने अपना बयान जारी किया है।
मंत्री जय प्रकाश निषाद का कहना है कि भाजपा के साथ जो रहा है वो आज भी साथ है। चुनाव के 4 दिन पहले सपा को बसपा का समर्थन मिला, जिस वजह से सपा की जीत हुई है। जय प्रकाश ने कहा कि चुनाव के पहले अगर यह गठबंधन होता तो भाजपा उस तरह की रणनीति बनाकर मैदान में उतरती। 4 दिन पहले गठबंधन का निर्णय हुआ और वोट का ध्रुवीकरण हो गया। उन्होंने कहा कि फिर भी हमारे वोट कम नहीं हुए, हमारे वोटरों में उत्साह की कमी रह गई। इसके साथ ही दावा किया कि 2019 में हम सभी सीटें जीतेंगे और इसके लिए अभी से तैयारी करेंगे।