Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 09:44 AM
बिजनौर के थाना किरतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक से 3 बच्चों पर एक मोबाइल टावर गिर गया....
बिजनौरः बिजनौर के थाना किरतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक से 3 बच्चों पर एक टावर गिर गया। जिसमें 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
दरअसल पूरा मामला किरतपुर के मौहल्ला जाटान का है। जहां पर टावर के पास खेल रहे बच्चो के ऊपर अचानक टावर की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में 3 बच्चे आ गए। जिसमे अल्तमश की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गयी जबकि 2 अन्य बच्चे मुजीब और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें इसी मौहल्ले में मोबाईल के 3 टावर लगे हुए है। जिसमें एक टावर की तो नीचे की सतह तैरती हुई नजर आ रही है। जिसे तस्वीरो में साफ देखा जा सकता है। आगे चलकर इन टावरो से कोई भी बडा हादसा हो सकता है। लोगो की मानें तो टावर नगर पालिका की बिना परमिशन के लगाए गए है। जिसमें स्थानीय प्रशासन की अनुमति भी नही ली गई है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर टावर को बस्ती से बाहर नही ले जाया गया तो वह नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार करेगे।