निराशा के चलते बौखला गई है बसपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन एक मजबूरीः अनंत कुमार

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 03:35 PM

due to the overwhelming despair bsp sp and congress coalition anant kumar

चुनावी दौर में नेताओं का एक-दूसरे पर केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र द्वारा भाजपा और सपा को लाशों पर वोट की राजनीति करने वाली पार्टी बताने पर कहा कि वह बौखला गए हैं...

गोरखपुरः चुनावी दौर में नेताओं का एक-दूसरे पर केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र द्वारा भाजपा और सपा को लाशों पर वोट की राजनीति करने वाली पार्टी बताने पर कहा कि वह बौखला गए हैं। बहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया मजबूरी का गठबंधन। उन्होंने कहा कि आज की तिथि में नरेंद्र मोदी और भाजपा विकास का सन्देश दे रहें।

निराशा के चलते बौखला गई है बसपा
अनंत कुमार ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बौखला गए हैं। बसपा आज घोर निराशा और हताशा में है। उनको खुद नहीं पता है कि वह कहां टिकेंगे। वह हताशा और निराशा में कुछ भी बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता उम्मीदों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान क्या चाहता है। उत्तर प्रदेश संशाधन के मामले में नंबर एक प्रदेश है लेकिन अन्य प्रदेश इससे ज्यादा विकसित हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा खनिज और उपजाऊ जमीन है लेकिन उसके बावजूद सपा-बसपा की राजनीतिक तनातनी, उगाही में लिप्त है। विकास और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा नहीं करने के कारण आज उत्तर प्रदेश बदहाल है। इसलिए हम उत्तर प्रदेश की जरूरतों पर चर्चा करना चाहते हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन एक मजबूरी
अनंत कुमार ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन मजबूरी है। अखिलेश की मजबूरी राहुल गांधी और राहुल गांधी की मजबूरी हैं अखिलेश यादव। सपा की मजबूरी है कांग्रेस और कांग्रेस की मजबूरी है सपा। लेकिन उत्तर प्रदेश की करोड़ों जनता की मजबूरी सपा और कांग्रेस नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि पारिवारिक झगडा नहीं होता तो वह गठबंधन के लिए तैयार नहीं थे। पारिवारिक झगडा से वोट बटोरने के कारण और उत्तर प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए चुनाव में 5 साल के कुशासन भ्रष्टाचार, अपराधी माफिया राज को छुपाने के लिए गठबंधन का रास्ता चुना। सपा यानी माफियाराज और कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार। दोनों को समीकरन यूपी की जनता के लिए विनाश का संकेत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!