भारी अोलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद, सदमे से 2 किसानों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 02:36 PM

due to heavy drought 2 farmers die due to shock

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में ओलावृष्टि से फसलों की हुई बर्बादी से आहत 2 किसानों की सदमेे से मृत्यु हो गई। अपर पुलिस आधीक्षक वंशराज यादव ने बताया कि श्रीनगर कस्बे के भैरोगंज निवासी किसान हजारीलाल कुशवाहा (52) मंगलवार शाम अपने खेत पर गया था।

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में ओलावृष्टि से फसलों की हुई बर्बादी से आहत 2 किसानों की सदमेे से मृत्यु हो गई। अपर पुलिस आधीक्षक वंशराज यादव ने बताया कि श्रीनगर कस्बे के भैरोगंज निवासी किसान हजारीलाल कुशवाहा (52) मंगलवार शाम अपने खेत पर गया था। ओलावृष्टि से चौपट हुई फसल को देखकर उसे गहरा सदमा लगा और उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेे गए, जहां चिकित्सक उसे बचा नहीं सके और हृदयाघात के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुखदेवी के अनुसार किसान हजारी कुशवाहा 7 बीघा कृषि भूमि का काश्तकार था। सूखा पड़ जाने और सिंचाई की व्यवस्था न होने के चलते उसने रबी की फसल में केवल 3 बीघा जमीन में ही बुआई की थी। ओलावृष्टि से इसके नष्ट हो जाने से वह विचलित हो गया। उसपर पर बैंक का 1 लाख 10 हजार रुपए कर्ज था। इसके अलावा चरखारी क्षेत्र के नरेड़ी निवासी 60 वर्षीय किसान अशर्फी लाल को खेत में ही हार्टअटैक हो गया। परिवार के लोग जब तक अस्पताल पहुंचाते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!