धरती का भगवान बना हैवान: नशे का इंजेक्शन लगाकर महिला से किया रेप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 01:59 PM

drug injection rape victim

भगवान का दूसरा रुप कहे जाने वाले डॉक्टर की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है...

लखनऊः भगवान का दूसरा रुप कहे जाने वाले डॉक्टर की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल यहां एक डॉक्टर पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसने इलाज के बहाने उसके साथ रेप किया है। इतना ही नहीं रेप करने के बाद पैसे देकर मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश भी की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मामला सीतापुर इलाके का है। जहां का रहने वाला रामनरेश अपनी पत्नी के साथ एक ठेकेदार की साइट पर काम करता है। उसकी पत्नी के पेट में पिछले 5 दिनों से दर्द था, जिसका इलाज एक हेल्थ क्लीनिक में सत्यनारायण सिंह नाम का डॉक्टर कर रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे पेट में तेज दर्द होने पर पीड़िता अपने पति के साथ क्लीनिक पहुंची। पीड़िता को डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारे पेट में सूजन है और क्लीनिक में भर्ती होना पड़ेगा। इस पर पति ने उसे भर्ती करा दिया।

क्या कहना है पति का? 
पत‍ि ने आरोप लगाया कि डॉ. ने उसकी पत्नी को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर द‍िया। इसके बाद रात उसे पान-मसाला लेने के बहाने क्लीन‍िक से बाहर भेज दिया। इस बीच डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में उसकी पत्नी के साथ रेप किया।

क्या कहना है पीड़िता का?
पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने उसे 25 हजार रुपए का लालच दिया, लेकिन लालच में न आकर हमने थाने में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सत्यनारायण को फर्जी डॉक्टर बता रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!