Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 06:54 PM
नोएडा में रहने वाली एक महिला की उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया...
नोएडाः नोएडा में रहने वाली एक महिला की उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 71 में रहने वाले शिवेश झा की शादी 4 वर्ष पूर्व पम्मी से हुई थी। शुक्रवार पम्मी की संदिग्ध अवस्था में उसके घर पर मौत हो गई।
इस मामले में उसके चाचा ने थाना फेस-3 में उसके पति शिवेश झा, जेठ राजेश और सास बिंदु देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही दहेज की मांग कर रहे थे। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।