दहेज की जिद्द दुल्हे को पड़ी महंगी, दुल्हन पक्ष ने बंधक बना किया ये हाल

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 09:34 AM

dowry jealous bride expensive bridegroom made hostage

मेरठ जिले के इंचौली गांव में निकाह के लिए पहुंचे दूल्हे को ही बंधक बना लिया गया। दुल्हन पक्ष से कार की डिमांड करना दूल्हे को इस तरह भारी पड़ा कि...

मेरठः मेरठ जिले के इंचौली गांव में निकाह के लिए पहुंचे दूल्हे को ही बंधक बना लिया गया। दुल्हन पक्ष से कार की डिमांड करना दूल्हे को इस तरह भारी पड़ा कि उसे घंटों कैद में रहना पड़ा। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बनाते हुए मंडप के गेट बंद कर दिए और शादी में खर्च हुए ढाई लाख की रकम वापस न करने तक किसी को छोड़ने से इनकार कर दिया। काफी देर चली बातचीत के बाद दूल्हे पक्ष के कुछ लोग रकम का इंतजाम करने चले गए, तब तक देर रात तक बारात मंडप में बंधक बनी रही।

दहेज ना मिलने पर दुल्हे ने किया निकाह से इंकार
दरअसल मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के किला पुट्ठी निवासी सीनू के बेटे नाजिम का रिश्ता 2 साल पहले इंचौली की रहने वाली एक लड़की से तय हुआ। नाजिम की बारात इंचौली थाने के पास प्रिसिंपल पैलेस में आई।खाना खाने के बाद जब दूल्हे को निकाह पढ़वाने के लिए स्टेज पर ले जाया गया तो दूल्हे के भाई ने दहेज में अपाची बाइक और ढाई लाख रुपए नगद न मिलने तक निकाह करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।

दुल्हन पक्ष ने बंधक बना मांगा शादी का सारा खर्च 
वहीं जब दुल्हन तक यह बात पहुंची तो उसने निकाह से इनकार कर दिया। युवती के पिता ने भी ऐसे लालची लोगों को अपनी बेटी देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे नाजिम और उसके पिता सीनू समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया और मंडप के दोनों गेट बंद कर दिए। इसके बाद बारातियों में खलबली मच गई, उन्होंने दुल्हन के रिश्तेदारों से खुद को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के इंतजाम में खर्च हुए ढाई लाख की रकम वापस न मिलने तक किसी को भी छोड़ने से इनकार कर दिया।

बाद में दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग और बिचौलियों के बीच घंटों चली बातचीत के बाद दूल्हे पक्ष के कुछ लोग रकम का इंतजाम करने के लिए रवाना हो गए। देर रात तक पूरी बारात मंडप में ही थी। फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!