Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 02:14 PM
उत्तर प्रदेश में कोहरे ने अपना जमकर कहर बरपाया है। यह घना कोहरा आए दिन कई लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। ताजा मामला शामली जिले का है। जहां बुधवार घने कोहरे के चलते सुबह 8 बजे मेरठ करनाल हाइवे...
शामलीः उत्तर प्रदेश में कोहरे ने अपना जमकर कहर बरपाया है। यह घना कोहरा आए दिन कई लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। ताजा मामला शामली जिले का है। जहां बुधवार घने कोहरे के चलते सुबह 8 बजे मेरठ करनाल हाइवे पर 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतक युवक कैराना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।