ये है लव, सेक्स और धोखे की रियल स्टोरी, गर्भवती प्रेमिका थाने में मांग रही इंसाफ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 05:38 PM

demanding justice in the pregnant girlfriend police station

रिश्ते नाते प्यार महोब्बत इस कलयुगी दुनिया में कोई मायने नही रखते हैं। ....

बागपत(विवेक श्रीवास्तव): रिश्ते नाते प्यार महोब्बत इस कलयुगी दुनिया में कोई मायने नही रखते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बागपत में सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले तो लड़की के साथ लव,सेक्स किया और फिर उसे धोखा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के शंकर बबन तांम्बे की बेटी छाया की डेढ़ साल पहले बड़ौत क्षेत्र के कोताना गांव के रहने वाले रहीश के बेटे साबिर के साथ मुलाकात हुई थी। महाराष्ट्र में ही रहकर दोनों की नजरें मिली। वहीं उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं। इस दौरान उनके बीच अवैध संबंध बन गए थे। इसी के चलते लड़की गर्भवती हो गई। जिसका पता लड़की के परिजनों को लगा तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।

परिजनों के घर से निकालने के बाद युवक उसे अपने साथ गांव कोताना ले आया। जहां लड़के के परिजनों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। जिसके बाद वह दोनों हरियाणा में किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिनो बाद युवक ने प्यार मोहब्बत की कसमों को तोड़कर उसे धोखा देकर वहां से भाग आया। जब पीड़िता ने उसे फोन किया तो उसने अपना फोन भी बंद कर दिया।

पीड़िता न्याय पाने के लिए अब अधिकारियों के चक्कर काट रही है। पीड़िता कोतवाली बड़ौत पहुंचकर धरने पर बैठ गई है, लेकिन थाना उसकी फरियाद सुनने को तैयार नही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!